एजुकेशन डेस्क। दिल्ली गवर्नमेंट ने साल 2016-17 के लिए अपना सालाना बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने 46,600 करोड़ रुपए को दिल्ली में इनवेस्ट करने के बारे में बताया। सरकार का ज्यादा जोर ट्रांसपोर्ट, हेल्थ और एजुकेशन पर है। एजुकेशन के लिए दिए 10,690 करोड़ रुपए...
दिल्ली सरकार ने एजुकेशन के लिए 10,690 करोड़ रुपए दिए। ये पिछले साल के बजट की तुलना में 8 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार 46,600 करोड़ रुपए का 23 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करेगी। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सरकार का मकसद 3 साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति प्राइवेट स्कूलों से बेहतर करना है।
बजट के दौरान शिक्षा से जुड़ी अहम घोषणाएं :-
1. सरकारी स्कूलों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट दिया है।
2. 9623 नए टीचर्स को अप्वाइंट किया जाएगा। मंडोली, नरेला और विवेक विहार में नए कॉलेज बनाए जाएंगे।
3. नए स्कूल खोले जाएंगे। साथ ही, पुराने स्कूलों में 8 हजार नए कमरे बनाए जाएंगे।
4. ट्रेनिंग के लिए शिक्षकों को अब देश से बाहर हॉवर्ड, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भेजा जाएगा।
5. एनसीआरटी के कोर्स को अपग्रेड किया जाएगा।
6. स्कूलों में शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल और ग्रीनबोर्ड के बेहतर इंतजार किए जाएंगे।
7. करियर योजना के तहत दिल्ली के युवाओं को रोजगार के अवसरों का रास्ता खुलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 100 से अधिक स्मार्ट करियर कॉलेज बनाएगी।
8. सरकार ने अगले फाइनेंशियल ईयर में 50 हजार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा है।
9. उच्च शिक्षा के स्तर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंध तीन कॉलेजों में डबल शिफ्ट शुरू होगी। सात कॉलेजों में वित्त पोषित पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे।
10. 55 स्कूलों में फुटबॉल स्टेडियम बनाए जाएंगे, जिससे बच्चे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी ध्यान लगा सकें। साथ ही, खेल प्रतिभा विकास विद्यालय और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।